पढ़ाई पूरी करने के बाद हर युवा का सपना होता है की उसे एक सुरक्षित भविष्य और स्थिर आय देने वाली नौकरी मिले। ऐसे में सरकारी नौकरी युवाओं की पहली पसंद होती है। यदि आप भी एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। सिक्योरिटी प्रिटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की यूनिट कंपनी भारत सरकार टकसाल (IGM), ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
भर्ती का पूरा विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 94 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इन पदों में सुपरवाइजर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर हिन्दी टाइपिस्ट सहित कई अन्य पद शामिल है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो सरकारी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। इसी दिन भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया था। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है की आवेदन की अंतिम समय सीमा 12:59 PM है, इसलिए उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

सैलरी और सुविधाएं
अगर आप इस भर्ती में चयनित होते है तो आपको आकर्षक वेतन के साथ कई सुविधाएं भी मिलेंगी। इस भर्ती के तहत सैलरी 10,700 रुपये से लेकर 95,910 रुपये प्रति माह तक दी जाएगी। इसके अलावा कर्मचारियों को अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जिससे यह नौकरी और भी आकर्षक बन जाती है।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों के सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और संबंधित विषयों की जांच की जाएगी। इसके बाद हिंदी टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा, जो विशेष रूप से टाइपिस्ट पद के लिए महत्वपूर्ण होगा। अंत में सभी चरणों के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
आवेदन शुल्क की जानकारी
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार सिक्योरिटी प्रिटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट igmnoida.spmcil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।https://avmtimes.in/toxic-movie-update-kgf-star-yashs-new-look-goes-viral-kiara-advani-will-play-the-role-of-nadia-craze-increases-about-the-film/
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है। अच्छी सैलरी, सुरक्षित भविष्य और प्रतिष्ठित संगठन में काम करने का मौका इसे और खास बनाता है। इसलिए यदि आप पात्रता मानदंडों को पूरा करते है, तो बिना देरी किए आवेदन जरूर करें और अपने करियर को एक नई दिशा दें।https://www.youtube.com/@avmtimes





