RPSC SI परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, 5-6 अप्रैल 2026 को एग्जाम और 2 अप्रैल को एडमिट कार्ड जारी

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी (गृह विभाग) परीक्षा-2025 के आयोजन की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। आयोग के अनुसार यह परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि यह भर्ती लंबे समय से प्रतीक्षित थी।

दो चरणों में होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा दोनों दिन दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सामान्य हिंदी (General Hindi) का पेपर होगा। वहीं दूसरे चरण में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जनरल नॉलेज एवं जनरल साइंस (General Knowledge & General Science) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

दोनों ही पेपर अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे और चयन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को दोनों विषयों पर समान रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है।

OMR शीट में मिलेगा अतिरिक्त समय

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने इस बार परीक्षा में एक खास सुविधा भी दी है। आयोग ने बताया है की OMR शीट में पांचवें विकल्प को भरने के लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यह कदम अभ्यर्थियों को उत्तर भरने में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचाने और त्रुटियों को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

OMR शीट में सही तरीके से उत्तर भरना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि छोटी सी गलती भी अभ्यर्थी के अंक प्रभावित कर सकती है। ऐसे में यह अतिरिक्त समय उम्मीदवारों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

2 अप्रैल को जारी होंगे एडमिट कार्ड

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड से जुड़ी भी अहम जानकारी सामने आई है। आयोग ने बताया है की इस परीक्षा के प्रवेश पत्र 2 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट और SSO पोर्टल पर जारी कर दिए जाएंगे।

उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और जन्म तिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का होना अनिवार्य होगा, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है की समय रहते इसे डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें।

परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश

आयोग ने अभ्यर्थियों को कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा। साथ ही, एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।

परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ आदि ले जाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई अभ्यर्थी इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

तैयारी में जुटे अभ्यर्थी

इस परीक्षा को लेकर राज्यभर के लाखों अभ्यर्थी तैयारी में जुटे हुए हैं। कोचिंग संस्थानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी तैयारी का माहौल बना हुआ है। अभ्यर्थी पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास कर रहे है और मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी को मजबूत कर रहे है।

विशेषज्ञों का मानना है की नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और सही रणनीति के साथ उम्मीदवार इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते है।https://avmtimes.in/controversy-over-viral-video-of-akshay-kumar-and-rajpal-yadav-whole-truth-revealed-after-trolling/

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित SI और प्लाटून कमांडर परीक्षा-2025 राज्य के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। परीक्षा की तिथियों की घोषणा के बाद अब अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने पर ध्यान देना चाहिए। सही दिशा में मेहनत और आत्मविश्वास के साथ इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।https://www.youtube.com/@avmtimes