Salman Khan ने Rajpal Yadav का किया खुलकर समर्थन

Helping nature Salman khan

बॉलीवुड इंडस्ट्री में दोस्ती और सपोर्ट की मिसालें अक्सर देखने को मिलती है, लेकिन हाल ही में अभिनेता सलमान खान ने जो किया, उसने एक बार फिर साबित कर दिया की वह सिर्फ बड़े स्टार ही नहीं बल्कि बड़े दिल वाले इंसान भी है। इन दिनों सलमान खान अपनी फिल्मों से ज्यादा राजपाल यादव को सपोर्ट करने को लेकर चर्चा में बने हुए है।

सोशल मीडिया पर की खुलकर तारीफ

हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर राजपाल यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा की राजपाल यादव जैसे कलाकार इंडस्ट्री की असली ताकत है, जो अपनी कॉमिक टाइमिंग और अभिनय से हर किसी को हंसाने का हुनर रखते है। सलमान का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने भी इस पर खूब प्यार बरसाया।

अवॉर्ड शो में मजाक उड़ाने वालों को दिया जवाब

कुछ समय पहले एक अवॉर्ड शो के दौरान कुछ सेलेब्रिटीज ने राजपाल यादव के काम और उनकी पर्सनैलिटी को लेकर मजाक किया था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद सलमान खान ने खुलकर इसका विरोध किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा की किसी भी कलाकार का सम्मान करना जरूरी है, चाहे वह छोटा रोल निभाए या बड़ा। सलमान के इस बयान ने इंडस्ट्री में एक सकारात्मक संदेश दिया।

मुश्किल वक्त में भी किया साथ

जब राजपाल यादव को कानूनी कारणों से जेल जाना पड़ा था, उस समय भी सलमान खान ने उनका साथ नहीं छोड़ा। खबरों के मुताबिक, उस कठिन दौर में सलमान ने आर्थिक रूप से बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की भरपूर मदद की। इसके अलावा कई और सितारे भी मदद के लिए आगे बड़े थे लेकिन सलमान खान का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।

फिल्मों में साथ आने की संभावना

अब खबरें आ रही है की भविष्य में सलमान खान की आने वाली दो बड़ी फिल्मों में राजपाल यादव नजर आ सकते है। हालांकि अभी तक इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा जोरों पर है। अगर ऐसा होता है, तो दर्शकों को कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज देखने को मिलेगा।

राजपाल यादव की आने वाली फिल्में

वहीं दूसरी तरफ राजपाल यादव भी अपने करियर में लगातार सक्रिय है। वह 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली फिल्म भूत बंगला में नजर आने वाले है। इस फिल्म में राजपाल यादव के अलावा बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार भी नजर आने वाले है।

इसके अलावा वह जल्द ही मालामाल वीकली 2 में भी दिखाई देंगे। यह फिल्म उनकी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म “मालामाल वीकली” का सीक्वल है, जिससे दर्शकों को एक बार फिर भरपूर मनोरंजन की उम्मीद है।

इंडस्ट्री में दोस्ती का मजबूत उदाहरण

सलमान खान और राजपाल यादव के बीच यह बॉन्डिंग बॉलीवुड में एक मिसाल बनती जा रही है। जहां एक तरफ बड़े स्टार्स अक्सर अपनी दुनिया में व्यस्त रहते है, वहीं सलमान का यह व्यवहार दिखाता है की वह अपने साथियों की कद्र करना जानते है।https://avmtimes.in/pashu-mitra-recruitment-2026-golden-opportunity-for-youth/

इस पूरे घटनाक्रम से यह साफ हो जाता है की बॉलीवुड सिर्फ ग्लैमर की दुनिया नहीं है, बल्कि यहां रिश्तों और इंसानियत की भी अहमियत है। सलमान खान का राजपाल यादव के प्रति यह समर्थन न सिर्फ उनके फैंस को पसंद आया है, बल्कि इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों के लिए भी एक प्रेरणा बन गया है। आने वाले समय में अगर दोनों कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करते है, तो यह दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।https://www.youtube.com/@avmtimes