आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां से हर तरह की जानकारी कुछ ही सेकंड में लोगों तक पहुंच जाती है। दुनिया का लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ा हुआ है। यही वजह है की अब सरकारी एजेंसियां भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल जनता तक जरूरी संदेश पहुंचाने के लिए तेजी से करने लगी है। खासकर पुलिस विभाग ने इसे एक प्रभावी माध्यम के रूप में अपनाया है।
हाल ही में Delhi Police ने सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को एक महत्वपूर्ण संदेश देने की पहल की है। इस अभियान में मशहूर सिंगर Yo Yo Honey Singh भी शामिल हुए है। हनी सिंह ने एक वीडियो के माध्यम से युवाओं को ड्रग्स से दूर रहने की सलाह दी है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया बना जागरूकता का सबसे बड़ा जरिया
आज के समय में फेसबुक, इंस्टाग्राम और X (ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुके है। पहले जहां पुलिस या प्रशासन को किसी संदेश को जनता तक पहुंचाने में काफी समय लगता था, वहीं अब सोशल मीडिया के जरिए यह काम मिनटों में हो जाता है। यही कारण है की Delhi Police लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक करने के प्रयास कर रही है।
पुलिस विभाग न केवल अपराध से जुड़ी जानकारी साझा करता है, बल्कि समय-समय पर सामाजिक मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक करता रहता है। इसी कड़ी में ड्रग्स जैसे गंभीर मुद्दे पर युवाओं को सचेत करने के लिए यह खास पहल की गई है।
हनी सिंह ने दिया युवाओं को खास संदेश
इस वीडियो में Yo Yo Honey Singh साफ तौर पर कहते नजर आ रहे है की वह दिल्ली पुलिस और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की ओर से युवाओं को यह संदेश देना चाहते है की जितना हो सके ड्रग्स के सेवन से दूर रहें। उन्होंने यह भी कहा की ड्रग्स का इस्तेमाल न केवल सेहत के लिए हानिकारक है, बल्कि यह जीवन को पूरी तरह बर्बाद कर सकता है।
हनी सिंह का यह संदेश इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि वह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। उनके गाने और स्टाइल को युवा काफी पसंद करते है, ऐसे में उनका यह संदेश युवाओं पर गहरा असर डाल सकता है।

दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को Delhi Police ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के साथ पुलिस ने कैप्शन में लिखा कि “लोकप्रिय सिंगर हनी सिंह की तरफ से यूथ के लिए एक जरूरी संदेश।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे शेयर कर रहे है।
इस तरह की पहल से यह साफ हो जाता है की पुलिस अब केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को बेहतर बनाने के लिए भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।
ड्रग्स से बढ़ता खतरा और जरूरी सावधानी
आज के समय में ड्रग्स का चलन युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रहा है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। ड्रग्स का सेवन मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा यह व्यक्ति को अपराध की ओर भी धकेल सकता है।
इसलिए जरूरी है की युवा समय रहते इस खतरे को समझें और इससे दूरी बनाए रखें। परिवार, स्कूल और समाज के साथ-साथ अब पुलिस और सेलिब्रिटीज भी इस दिशा में जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं।
सोशल मीडिया आज केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह जागरूकता फैलाने का एक मजबूत प्लेटफॉर्म बन चुका है। Delhi Police और Yo Yo Honey Singh की यह पहल युवाओं को सही दिशा में ले जाने की एक सराहनीय कोशिश है।https://avmtimes.in/upsc-combined-medical-services-cms-2026-bumper-recruitment-on-1358-posts-%e2%82%b91-77-lakh-salary-complete-information-of-application/
अगर ऐसे ही प्रयास लगातार किए जाते रहे, तो निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा और युवा एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ सकेंगे।https://www.youtube.com/@avmtimes