Jhansi में LPG सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरी, 524 सिलेंडर गायब, कीमत करीब 18 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने प्रशासन और आम लोगों दोनों की चिंता बढ़ा दी है। झांसी में एलपीजी सिलेंडरों से भरे एक ट्रक की चोरी की वजह से पूरे इलाके में डर और बेचैनी का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है की इस ट्रक में कुल 524 गैस सिलेंडर लदे हुए थे, जिनकी कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है। इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों के गायब होने से पुलिस और गैस एजेंसियां दोनों सतर्क हो गई है।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह भी संभावना जताई जा रही है की इस चोरी के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है।

भारत पेट्रोलियम प्लांट से निकला था ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रक भारत पेट्रोलियम के प्लांट से एलपीजी गैस सिलेंडर लेकर निकला था। ट्रक को कानपुर देहात के गजनेर क्षेत्र में सिलेंडर पहुंचाने थे। लेकिन यह बड़ा घटनाक्रम हो गया।

बताया जा रहा है की ट्रक ड्राइवर थोड़ी देर के लिए गकिसी काम से चला गया। जब वह कुछ समय बाद वापस लौटा तो उसने देखा की ट्रक में रखे सभी गैस सिलेंडर गायब हो चुके थे। यह देखकर ड्राइवर के होश उड़ गए और उसने तुरंत इसकी जानकारी संबंधित लोगों और पुलिस को दी।

इतनी बड़ी मात्रा में सिलेंडरों का अचानक गायब हो जाना किसी साधारण चोरी की घटना नहीं माना जा रहा है। इसलिए पुलिस भी इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है।

18 लाख रुपये की बताई जा रही है कीमत

जानकारी के मुताबिक ट्रक में मौजूद 524 एलपीजी सिलेंडरों की कुल कीमत लगभग 18 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। इतने बड़े आर्थिक नुकसान के साथ-साथ यह घटना सुरक्षा के लिहाज से भी चिंता का विषय बन गई है।

एलपीजी सिलेंडर एक ज्वलनशील वस्तु होती है और इसका गलत इस्तेमाल किसी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकता है। ऐसे में पुलिस यह भी जांच कर रही है की कहीं चोरी किए गए सिलेंडरों का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में तो नहीं किया जाएगा।

देश में गैस की किल्लत के बीच सामने आई घटना

यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरें सामने आ रही है। कई जगहों पर लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे है।

ऐसे में 500 से अधिक सिलेंडरों की चोरी की खबर ने लोगों को और ज्यादा चिंतित कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है की अगर इस तरह की घटनाएं बढ़ती है तो गैस सप्लाई पर भी असर पड़ सकता है।

पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज की जांच

इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस टीम आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके की आखिर सिलेंडर किस तरह और किस समय गायब हुए।

इसके अलावा पुलिस ट्रक ड्राइवर से भी पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है की घटना के समय वहां क्या-क्या परिस्थितियां थीं।

संगठित गिरोह की भूमिका की जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है की इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों को चोरी करना किसी एक या दो लोगों के बस की बात नहीं है। इसलिए इस मामले में संगठित गिरोह के शामिल होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

पुलिस आसपास के जिलों और राज्यों में भी अलर्ट जारी कर सकती है ताकि अगर कहीं बड़ी मात्रा में एलपीजी सिलेंडर बेचे या ट्रांसपोर्ट किए जा रहे हों तो उसकी जानकारी तुरंत मिल सके।https://avmtimes.in/when-will-delhi-police-constable-executive-result-2026-come-know-the-result-date-and-method-of-checking/

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है की जल्द ही इस मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है और दोषियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।https://www.youtube.com/@avmtimes