UP Assistant Professor परीक्षा 2026 दोनों दिनों में दो पालियाँ, पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की पुनर्परीक्षा को लेकर ताजा नोटिस जारी कर दिया है। इस नोटिस के अनुसार, लंबे समय से प्रतीक्षित यह परीक्षा अब 18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग के इस फैसले से उन सभी उम्मीदवारों को राहत मिली है, जो इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। अब सिर्फ आज की तारीख से लेकर 10 दिन का इंतजार रह गया है और फिर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

परीक्षा का आयोजन और केंद्रों की जानकारी

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 51 के तहत आयोजित की जा रही है। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरे प्रदेश में कुल 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, और सभी परीक्षा केंद्र पर हर प्रकार का सिक्योरिटी इंतजाम किया गया है।

इन केंद्रों का चयन प्रमुख शहरों में किया गया है, जिनमें आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी शामिल है। इसके अलावा भी कई अन्य जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए है, ताकि उम्मीदवारों को अधिक दूरी तय न करनी पड़े। परीक्षा केंद्र आयोजित करने के साथ-साथ जो अभ्यर्थी दूर से आते है उनके रुकने का इंतजाम भी काफी अच्छे से किया गया है। ऐसा होने पर सबसे ज्यादा अच्छी बात यह होगी की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी का ज्यादा समय बर्बाद नहीं हो पाएगा और उनको पढ़ने का समय थोड़ा ज्यादा मिल जाएगा।

दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन दोनों दिनों में दो पालियों में किया जाएगा।

पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक

दूसरी पाली: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है की वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और सभी जरूरी दस्तावेज अपने साथ लेकर आएं।

18 अप्रैल का विषयवार शेड्यूल

पहली पाली (सुबह):
एशियन कल्चर, म्यूजिक (तबला), फिजिकल एजुकेशन, उर्दू, इंग्लिश, सोशियोलॉजी, केमिस्ट्री, एजुकेशन और जूलॉजी

दूसरी पाली (दोपहर):
बॉटनी, एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, हिंदी, लॉ, एनिमल हसबेंड्री, म्यूजिक (वोकल), फिलॉसफी और एंथ्रोपोलॉजी

19 अप्रैल का विषयवार शेड्यूल

पहली पाली (सुबह):
हॉर्टिकल्चर, मिलिट्री साइंस, ड्राइंग, होम साइंस, संस्कृत, हिस्ट्री, मैथमैटिक्स और जियोग्राफी

दूसरी पाली (दोपहर):
स्टैटिस्टिक्स, साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, एंशिएंट हिस्ट्री, कॉमर्स, म्यूजिक (सितार/इंस्ट्रूमेंटल) और फिजिक्स

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है।

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड यानी की प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लेकर जाएं।

परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट या फिर 1 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच ले जाने की अनुमति नहीं है ।

परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की यह पुनर्परीक्षा उन सभी अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो लंबे समय से इस अवसर का इंतजार कर रहे थे। आयोग द्वारा परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा के साथ अब उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का समय मिल गया है।https://avmtimes.in/formation-of-cab-ut-forum-for-the-rights-of-union-territory-employees/

अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे है, तो यह समय पूरी मेहनत और रणनीति के साथ तैयारी करने का है। सही दिशा में की गई तैयारी ही आपको सफलता दिला सकती है।https://www.facebook.com/avmtimes/