साल 2025 में मानसून का सीजन पूरे देश के लिए काफी शानदार रहा था। उस दौरान देश के अधिकांश राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे किसानों को काफी राहत मिली और जलाशयों का स्तर भी बेहतर हो गया। मानसून खत्म होने के बाद भी कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है की बदलते जलवायु पैटर्न के कारण देश में अब मौसम की गतिविधियों में पहले से अधिक बदलाव देखने को मिल रहे है। इसी बीच अब साल 2026 को लेकर भी मौसम विभाग ने अहम संकेत दिए है की इस वर्ष भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि मार्च की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ा है, लेकिन हैरानी की बात यह है की गर्मी के बीच कई स्थानों पर अचानक बारिश भी हो रही है। इस कारण मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
12 से 14 मार्च तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 12, 13 और 14 मार्च के दौरान देश के कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर तमिलनाडु, केरल, असम, मणिपुर, मिज़ोरम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, माहे, पुडुचेरी, यनम और कराईकल समेत अन्य राज्य में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

कई राज्यों में दिखेगा मौसम का असर
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, ओड़िशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश देखी जा सकती है।
मार्च के महीने में कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। ऐसे में अचानक होने वाली बारिश से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है की तेज हवाओं और बिजली गिरने के कारण सावधानी बरतने की जरूरत है।
विशेषज्ञों का कहना है की जलवायु परिवर्तन के कारण अब मौसम का पैटर्न तेजी से बदल रहा है। पहले जहां मार्च में इतनी अधिक बारिश कम देखने को मिलती थी, वहीं अब इस तरह की मौसमी गतिविधियां बढ़ रही है। इसका असर खेती, जल संसाधन और दैनिक जीवन पर भी पड़ रहा है।
किसानों के लिए महत्वपूर्ण समय
इस समय देश के कई हिस्सों में रबी फसलों की कटाई का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में अगर तेज बारिश होती है तो इसका असर फसलों पर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है की वे मौसम की जानकारी पर लगातार नजर रखें और अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएं।https://avmtimes.in/delhi-crime-news-two-criminals-of-chhenu-gang-arrested-in-raghubir-nagar-police-recovered-pistol-and-cartridges/
कुल मिलाकर देखा जाए तो मार्च के महीने में देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आने वाला है। गर्मी के बीच बारिश का यह दौर लोगों को राहत तो देगा, लेकिन कुछ जगहों पर यह परेशानी का कारण भी बन सकता है। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।https://www.youtube.com/@avmtimes





