देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेला

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेला इस बार सिर्फ किताबों और लेखकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां आधुनिक तकनीक का अनोखा संगम भी देखने को मिल रहा है। खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने इस मेले में पाठकों के अनुभव को बिल्कुल नए स्तर पर पहुंचा दिया है। किताबों के बीच मौजूद एक खास AI पावर्ड ऑडियो बूथ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां पाठक खुद अपनी आवाज में कहानी सुनने का रोमांच महसूस कर रहे है।

बुकस्वैगन का अनोखा AI ऑडियो बूथ

इस खास तकनीकी बूथ को ऑनलाइन बुकस्टोर बुकस्वैगन की ओर से लगाया गया है। बुकस्वैगन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जहां हर उम्र के पाठक खुद को कहानीकार जैसा महसूस कर सकते है। इस बूथ पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की लंबी कतारें देखने को मिल रही है, क्योंकि हर कोई अपनी पसंदीदा किताब को अपनी ही आवाज में सुनने के लिए उत्सुक है।

सिर्फ 30 सेकंड में तैयार होती है आपकी आवाज

इस नई टेक्नोलॉजी की सबसे खास बात इसकी सरल प्रक्रिया है। पाठकों को बस अपनी आवाज का 30 सेकंड का वॉयस सैंपल रिकॉर्ड करना होता है। इसके बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उस आवाज को पहचानकर उसी टोन और स्टाइल में पूरी कहानी का ऑडियो वर्जन तैयार कर देता है। कुछ ही मिनटों में पाठक अपनी ही आवाज में कहानी सुन सकते है, जो उनके लिए एक यादगार अनुभव बन जाता है।

100 से ज्यादा किताबों में से चुनाव की आज़ादी

बुकस्वैगन के इस AI प्लेटफॉर्म पर 100 से ज्यादा किताबें उपलब्ध कराई गई है। पाठक अपनी पसंद के अनुसार किसी भी टाइटल का चुनाव कर सकते है। इनमें बच्चों की कहानियां, प्रेरणादायक पुस्तकें, क्लासिक साहित्य और सामान्य ज्ञान से जुड़ी किताबें भी शामिल है। किताब चुनते ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उस कहानी को पाठक की आवाज में ऑडियो फॉर्मेट में प्रस्तुत कर देता है।

बच्चों और युवाओं के लिए खास आकर्षण

यह तकनीक खास तौर पर बच्चों और युवाओं को काफी पसंद आ रही है। बच्चे अपनी आवाज में परी कथाएं और मजेदार कहानियां सुनकर बेहद खुश नजर आ रहे है। वहीं युवा इसे कंटेंट क्रिएशन और ऑडियो बुक्स की दुनिया में एक नए अवसर के रूप में देख रहे है। कई लोग मानते है की भविष्य में यह तकनीक शिक्षा और मनोरंजन दोनों क्षेत्रों में बड़ा बदलाव ला सकती है।

पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने की पहल

बुकस्वैगन का कहना है की इस AI ऑडियो फीचर का मकसद सिर्फ तकनीक दिखाना नहीं है, बल्कि लोगों में पढ़ने और किताबों के प्रति रुचि बढ़ाना भी है। आज के डिजिटल दौर में जब लोग स्क्रीन और वीडियो कंटेंट तक सीमित होते जा रहे है, ऐसे में यह पहल किताबों को फिर से लोगों की जिंदगी से जोड़ने का काम कर रही है।

विश्व पुस्तक मेले में तकनीक का नया अध्याय

दिल्ली का विश्व पुस्तक मेला हमेशा से ज्ञान, साहित्य और संस्कृति का प्रतीक रहा है। इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मौजूदगी ने इसमें तकनीक का एक नया अध्याय जोड़ दिया है। AI पावर्ड ऑडियो स्टोरी जैसे प्रयोग यह साबित करते है की किताबें समय के साथ खुद को नए रूप में ढाल सकती है। कुल मिलाकर, इस बार का विश्व पुस्तक मेला न सिर्फ पढ़ने वालों के लिए बल्कि तकनीक प्रेमियों के लिए भी एक यादगार अनुभव बनता जा रहा है।