रोहतास में Job+30 सुनहरे मौके: युवाओं के लिए निशुल्क जॉब कैंप 10 अप्रैल 2026 में

रोहतास जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक शानदार अवसर सामने आया है। बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे युवाओं के लिए यह जॉब कैंप किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। डालमियानगर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय के तत्वाधान में 10 अप्रैल 2026 को यानी की शुक्रवार के दिन एक विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी युवाओं को रोजगार देने के लिए पहुंचेंगी।

जॉब कैंप का आयोजन कब और कहां?

यह जॉब कैंप 10 अप्रैल 2026 को डालमियानगर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ना है। इस कैंप में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा, यानी यह पूरी तरह से निशुल्क है। ऐसे में अगर आप लोग भी अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करना चाहते है तो यह मेला आपके लिए चमत्कार से काम नहीं है।

कौन सी कंपनी करेंगी भर्ती?

इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनी Quess Corp Tata Motors शामिल होंगी। ये कंपनी योग्य उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें अपने यहां काम करने का अवसर प्रदान करेंगी। खास बात यह है की चयनित अभ्यर्थियों को औद्योगिक शहर Jamshedpur में काम करने का मौका मिलेगा, जो रोजगार के साथ-साथ करियर ग्रोथ के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।

पदों की संख्या और कार्य प्रोफाइल

इस जॉब कैंप के माध्यम से प्रोडक्शन ट्रेनिंग के लिए कुल 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को उत्पादन से जुड़े कार्यों की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे उन्हें उद्योगों में काम करने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। यह अनुभव भविष्य में बेहतर नौकरी पाने में भी सहायक साबित होगा।

योग्यता और आयु सीमा

इस जॉब कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह अवसर खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत करना चाहते है।

जरूरी दस्तावेज

जॉब कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज लेकर आना अनिवार्य होगा। इनमें बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पते का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक शामिल है। सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड होने चाहिए, ताकि चयन प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।

वेतन और अन्य सुविधाएं

चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 12,751 रुपये का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जो उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त लाभ का काम करेंगी। यह वेतन भले ही शुरुआत में कम लगे, लेकिन अनुभव के साथ इसमें वृद्धि की संभावना भी रहती है।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

यह जॉब कैंप रोहतास जिले के युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जहां वे बिना किसी शुल्क के बड़ी कंपनियों में नौकरी पाने का मौका हासिल कर सकते है। ऐसे कैंप युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है और उन्हें अपने भविष्य को संवारने का एक मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान करते है।https://avmtimes.in/up-assistant-professor-exam-2026-two-shifts-on-both-days-complete-information/

अगर आप भी रोजगार की तलाश में है और निर्धारित योग्यता को पूरा करते है, तो इस जॉब कैंप में जरूर भाग लें। यह मौका आपके करियर को नई दिशा दे सकता है और आपको एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जा सकता है।https://www.youtube.com/@avmtimes