दिल्ली के करोड़ी मल कॉलेज में निकली बंपर भर्ती: 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका, ऐसे करें आवेदन

अगर आप सरकारी संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे है तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दिल्ली महाविद्यालय से संबद्ध करोड़ी मल कॉलेज ने कई गैर-शैक्षणिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कॉलेज की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के तहत कई महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने की उम्मीद है।

कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत लैबोरेटरी अटेंडेंट, लैबोरेटरी असिस्टेंट, लाइब्रेरी अटेंडेंट, जूनियर असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट जैसे कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पात्रता से जुड़ी जानकारी ध्यान से पढ़ लेनी चाहिए।

किन पदों के लिए निकली है भर्ती?

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कॉलेज में कई तरह के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें लैबोरेटरी अटेंडेंट, लैबोरेटरी असिस्टेंट, लाइब्रेरी अटेंडेंट, जूनियर असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट जैसे पद शामिल है। ये सभी पद कॉलेज के प्रशासनिक और तकनीकी कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते है। ऐसे में योग्य उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है।

खास तौर पर लैबोरेटरी असिस्टेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार को प्रयोगशाला यानी लैब में काम करने का अनुभव भी होना चाहिए। यह अनुभव उम्मीदवार के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को करोड़ी मल कॉलेज की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक जानकारी सही तरीके से दर्ज करनी होगी। गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द भी किया जा सकता है।

आवेदन फीस

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन फीस के रूप में जमा करने होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की आवेदन शुल्क जमा करने के बाद उसकी रसीद जरूर सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में सभी सवालों का जवाब देना अनिवार्य होगा। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित किए गए है।

हालांकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रखा गया है। यदि उम्मीदवार किसी प्रश्न का गलत उत्तर देता है तो उसके लिए 0.5 अंक काट लिए जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा में सोच-समझकर ही उत्तर देना चाहिए।https://avmtimes.in/omg-3-update-a-film-can-be-made-with-the-name-oh-my-goddess-there-is-talk-of-akshay-kumars-entry-in-the-lead-role-and-rani-mukherjees-entry/

उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

करोड़ी मल कॉलेज में निकली यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो शिक्षा क्षेत्र से जुड़े संस्थान में काम करना चाहते है। 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार तक इस भर्ती में भाग ले सकते है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।https://www.youtube.com/@avmtimes