OMG 3 Update: ‘Oh My Goddess’ नाम से बन सकती है फिल्म, अक्षय कुमार लीड रोल में, रानी मुखर्जी की एंट्री की चर्चा

बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ओ माय गॉड के पहले दो भागों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। खास तौर पर फिल्म की अनोखी कहानी, धार्मिक विषयों पर आधारित व्यंग्य और दमदार अभिनय ने इसे एक अलग पहचान दिलाई। अब इसी कड़ी में फिल्म के तीसरे भाग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई है। खबरों के मुताबिक फिल्म के तीसरे भाग को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है और इसमें भी बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आ सकते है।

तीसरे भाग का नाम हो सकता है ‘ओह माय गॉडेस’

फिल्म ओ माय गॉड के तीसरे भाग का नाम “ओह माय गॉडेस” रखा जा सकता है। हालांकि अभी तक फिल्म के निर्माताओं की ओर से इस नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में इस नाम की काफी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है की इस बार फिल्म की कहानी हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रेरित होगी और इसमें एक नई तरह का दृष्टिकोण देखने को मिल सकता है।

अक्षय कुमार फिर निभाएंगे अहम भूमिका

फिल्म के पहले दो भागों में अक्षय कुमार की भूमिका को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। खासकर भगवान के किरदार में उनका अंदाज लोगों को बहुत आकर्षक लगा था। यही वजह है की तीसरे भाग में भी उन्हें ही मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है। खबरों के अनुसार अक्षय कुमार ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी रुचि दिखाई है और अगर सब कुछ सही रहा तो वह जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते है।

फिल्म की हीरोइन को लेकर बनी हुई है उलझन

जहां एक तरफ अक्षय कुमार का नाम लगभग तय माना जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म की हीरोइन को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। फिल्म के निर्माता इस समय इसी बात को लेकर परेशान बताए जा रहे है की आखिरकार किस अभिनेत्री को इस फिल्म में लिया जाए।

बीते कुछ समय पहले ऐसी खबरें भी सामने आई थीं की बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी इस फिल्म का हिस्सा बन सकती है। हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर रानी मुखर्जी इस फिल्म में शामिल होती है तो यह दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा, क्योंकि उनकी अभिनय क्षमता और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म को एक नया आयाम दे सकती है।

अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी की दोस्ती

फिल्मी जगत में यह भी कहा जा रहा है की अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। दोनों कलाकार लंबे समय से इंडस्ट्री में सक्रिय है और कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके है। ऐसे में अगर दोनों एक साथ इस फिल्म में नजर आते है तो यह जोड़ी दर्शकों के लिए काफी खास हो सकती है।

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है की रानी मुखर्जी फिल्म में काम करेंगी या नहीं। लेकिन सोशल मीडिया पर इस संभावित जोड़ी को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है।

2026 के बीच में शुरू हो सकती है शूटिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार ओ माय गॉड 3 की शूटिंग साल 2026 के बीच में शुरू हो सकती है। फिलहाल फिल्म की कहानी और कलाकारों को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। निर्माता चाहते है की फिल्म की स्क्रिप्ट और कास्टिंग पूरी तरह मजबूत हो ताकि यह फिल्म भी पहले दो भागों की तरह दर्शकों के दिलों में जगह बना सके।https://avmtimes.in/punjab-police-bharti-2026-online-registration-will-start-from-march-10-12th-pass-and-youth-of-18-28-years-will-be-able-to-apply/

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो आने वाले समय में इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है। ऐसे में अब दर्शकों को इस बात का इंतजार है की आखिर ओ माय गॉडेस कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी और इसमें कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे।https://www.youtube.com/@avmtimes