Indian Army Agniveer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू, 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मौका, 1 अप्रैल तक करें अप्लाई

भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए रैली नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। देशभर के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

भारतीय सेना की ओर से जारी इस भर्ती अभियान का उद्देश्य युवाओं को सेना में सेवा करने का अवसर प्रदान करना है। अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को चार साल के लिए भारतीय सेना में सेवा करने का मौका मिलता है, जिसमें उन्हें प्रशिक्षण, अनुशासन और देश सेवा का अनुभव प्राप्त होता है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

सेना भर्ती कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी आवश्यकता के समय इसका उपयोग किया जा सके।

पात्रता मानदंड और शैक्षणिक योग्यता

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सेना द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। सामान्य तौर पर अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।

वहीं अग्निवीर टेक्निकल पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा विज्ञान विषय (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा कुछ पदों के लिए अतिरिक्त तकनीकी योग्यता भी मांगी जा सकती है।

आयु सीमा

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु सेना द्वारा निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए। आयु सीमा से जुड़ी सटीक जानकारी उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखने की सलाह दी गई है।

चयन प्रक्रिया

अग्निवीर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाती है। सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होती है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है।

इसके बाद उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना पड़ता है। इन सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाता है।

रैली की संभावित तिथियां

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार, अग्निवीर भर्ती रैली की संभावित तिथियों की जानकारी भी नोटिफिकेशन में दी गई है। विभिन्न राज्यों और जिलों के अनुसार रैली का आयोजन अलग-अलग समय पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है की वे अपनी संबंधित भर्ती रैली की तिथि और स्थान की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से नियमित रूप से चेक करते रहें।

युवाओं से जल्द आवेदन करने की अपील

सेना के अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है की वे आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते ही ऑनलाइन आवेदन कर लें। अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की वजह से तकनीकी समस्या भी हो सकती है।https://avmtimes.in/mpesb-group-5-recruitment-2026-recruitment-on-many-posts-including-staff-nurse-apply-online-till-27-march/

भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को चाहिए की वे निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन करें और भर्ती प्रक्रिया की तैयारी पूरी मेहनत और लगन के साथ करें।https://www.youtube.com/@avmtimes