राजधानी दिल्ली के नरेला में कार के अंदर दो युवकों के शव बरामद, इलाके में फैला डर शुरुआती जांच में दम घुटने से मौत की आशंका

देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बाहरी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक खड़ी कार के अंदर से दो चचेरे भाइयों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है की दोनों की मौत दम घुटने के कारण हुई है, हालांकि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

इस मामले को लेकर डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली कि नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक संदिग्ध कार खड़ी है, जिसमें कुछ अनहोनी होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पहुंचकर पुलिस ने देखा की एक सफेद रंग की कार खड़ी थी, जिस पर उत्तर प्रदेश का रजिस्ट्रेशन नंबर लगा हुआ था।

कार की स्थिति भी कुछ अजीब थी, उसकी खिड़कियां और दरवाजे खुले हुए थे, जिससे शक और भी गहरा हो गया। जब पुलिस ने कार के अंदर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। कार के अंदर दो युवकों के शव पड़े हुए थे, जिनकी पहचान बाद में चचेरे भाइयों के रूप में हुई।

कार के अंदर मिला ये सब

पुलिस की जांच में सामने आया की दोनों शव अलग-अलग जगहों पर मिले। एक युवक का शव ड्राइवर सीट पर था, जबकि दूसरे का शव पीछे की सीट पर मिला। इससे यह संकेत मिल रहा है की दोनों कार के अंदर ही मौजूद थे और किसी वजह से उनकी मौत हो गई।

कार की तलाशी लेने पर पुलिस को तीन शराब के पाउच भी मिले। इनमें से दो पाउच पूरी तरह सील बंद थे, जबकि एक पाउच खुला हुआ था। इस बात से यह संभावना जताई जा रही है की दोनों ने शराब का सेवन किया हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी इस पहलू की भी जांच कर रही है की क्या शराब में किसी तरह की मिलावट थी या फिर कोई अन्य कारण था।

दम घुटने से मौत की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है की दोनों युवकों की मौत दम घुटने के कारण हो सकती है। हालांकि, यह सिर्फ एक प्रारंभिक अनुमान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है की क्या कार के अंदर कोई जहरीली गैस या धुआं मौजूद था, जिससे उनकी जान गई।

इसके अलावा यह भी देखा जा रहा है की कहीं यह मामला आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई साजिश छिपी हुई है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

इलाके में फैला डर और सवाल

इस घटना के सामने आने के बाद नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के आसपास रहने वाले लोगों में काफी डर का माहौल है। लोग इस बात को लेकर हैरान है की आखिर एक खड़ी कार के अंदर इस तरह से दो लोगों की मौत कैसे हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है की इस तरह की घटनाएं इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।https://avmtimes.in/rpsc-si-exam-date-2025-announced-exam-on-5th-6th-april-2026-and-admit-card-released-on-2nd-april/

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना के बारे में कोई सुराग मिल सके।https://www.youtube.com/@avmtimes

फिलहाल इस रहस्यमयी मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए है, जिनके जवाब पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएंगे।