अखिल भारतीय सिविल सेवा भारोत्तोलन एवं पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप, जो 5 से 10 मार्च तक चंडीगढ़ में आयोजित हुई, में CCSCB(Dopt) की पावरलिफ्टिंग (पुरुष एवं महिला) टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप हासिल की। इस शानदार उपलब्धि पर CCSCB(Dopt) के सचिव श्री सत्येंद्र सिंह ने पूरी टीम, कोच, मैनेजर तथा CCSCB (Dopt)के कवीनर्स को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और सभी का उत्साहवर्धन किया।

इसके साथ ही, रेल मंत्रालय के श्री धर्म पाल जी की खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएँ अत्यंत सराहनीय रही हैं। वे इससे पूर्व कई बार खेलो इंडिया गेम्स, नेशनल गेम्स तथा राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रेफरी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने कॉमनवेल्थ भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2023 और एशियन भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2023 में अधिकारी (ऑफिशियल) के रूप में कार्य कर देश का गौरव बढ़ाया है।https://avmtimes.in/wave-of-development-in-ghonda-delhi-construction-of-roads-and-streets-started-in-brahmpuri-ward-at-a-cost-of-%e2%82%b9-47-99-lakh/

उनकी दक्षता, निष्पक्षता और खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए भारतीय भारोत्तोलन महासंघ द्वारा उन्हें आगामी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स तथा एशियन भारोत्तोलन senior चैंपियनशिप 2026 में भी अधिकारी के रूप में कार्य करने के लिए नामित किया गया है। श्री धर्म पाल जी का यह योगदान न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि खेल जगत में उनकी प्रतिष्ठा और अनुभव का भी प्रमाण है।https://www.youtube.com/@avmtimes





