विधायक अजय महावर ने ब्रह्मपुरी वार्ड में विकास को दी नई गति, ₹47.99 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्यास।
घोंडा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्मपुरी वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए क्षेत्र के जनप्रिय विधायक अजय महावर द्वारा विभिन्न गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।

शिलान्यास के अंतर्गत गली नं. 5, E-ब्लॉक, जगजीत नगर (3 पुस्ता), गली नं. 6, D-ब्लॉक, जगजीत नगर एवं उससे संबंधित लिंक मार्गों के निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों पर कुल अनुमानित लागत ₹47.99 लाख निर्धारित की गई है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अजय महावर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत और टिकाऊ आधारभूत ढांचे का निर्माण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “घोंडा विधानसभा में प्रत्येक गली और मोहल्ले तक बेहतर सड़क, स्वच्छता और सुविधाएं पहुंचाना हमारा संकल्प है। यह निर्माण कार्य स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं निरंतर लागू की जाती रहेंगी।
विधायक ने स्थानीय नागरिकों का सहयोग और विश्वास बनाए रखने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति इसी प्रकार जारी रहेगी।https://avmtimes.in/dhruandhar-2-trailer-review-ranveer-singh-becomes-secret-agent-hamza-alina-big-twist-and-suspense-on-bade-saheb/

इस अवसर पर कविता शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष उपाध्याय, रामनरेश पराशर, राकेश देवल, बृजमोहन शर्मा, रामवती कश्यप, प्रोमिला सैन, हरीश शर्मा, योगेंद्र राजोरा, राहुल पराशर, राहुल तिवारी, विजय शर्मा, विपिन शर्मा, रविन्द्र टिक्कू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।https://www.youtube.com/@avmtimes
लवकुश तिवारी-निजी सहायक विधायक घोंडा।





