Delhi Crime News: रघुबीर नगर में छेनू गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने पिस्टल और कारतूस किए बरामद

राजधानी दिल्ली में अपराध पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात छेनू गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राशिद उर्फ सोनू और फहीम उर्फ डैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक कार भी बरामद की है। इस कार्रवाई को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की डब्ल्यूआर-1 टीम ने अंजाम दिया।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्राइम ब्रांच को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की कुख्यात छेनू गैंग से जुड़े कुछ बदमाश रघुबीर नगर इलाके में स्थित गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल के पास किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया और इलाके में निगरानी शुरू कर दी।

क्राइम ब्रांच की डब्ल्यूआर-1 टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। कुछ समय बाद पुलिस को वहां दो युवक एक कार के अंदर दिखाई दिए। जब पुलिस टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ करने की कोशिश की तो दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

तलाशी में मिले अवैध हथियार

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा जिस कार में वे आए थे उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है की आरोपी इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए करने वाले थे।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया की वे कुख्यात छेनू गैंग से जुड़े हुए है और पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुके है। पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की ये लोग किस वारदात की योजना बना रहे थे।

इलाके में बड़ी वारदात टलने का दावा

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है की समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया गया है। यदि पुलिस को समय पर सूचना नहीं मिलती और कार्रवाई नहीं की जाती तो आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकते थे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन सकता था।

पुलिस ने बताया की दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है। संभावना जताई जा रही है की इस गैंग से जुड़े अन्य सदस्य भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सक्रिय हो सकते है।

गैंग के नेटवर्क की जांच शुरू

क्राइम ब्रांच अब छेनू गैंग के पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है की इन आरोपियों को अवैध हथियार कहां से मिले और इनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल है। इसके अलावा जब्त की गई कार की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके की वह कार किसकी है और उसका इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया जा रहा था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है की राजधानी में सक्रिय आपराधिक गैंगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले समय में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

आगे की जांच जारी

फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है ताकि उनसे और गहराई से पूछताछ की जा सके।https://avmtimes.in/big-news-for-unemployed-youth-employment-fair-on-16th-march/

दिल्ली पुलिस का कहना है की अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे राजधानी में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके।https://www.youtube.com/@avmtimes