Gujarat में PM Modi का गरजता भाषण: कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश में डर और अफवाह फैला रही है विपक्ष

पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों के बीच देश की राजनीति अपने चरम पर है। इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी गुजरात दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने गांधीनगर से लेकर वाव-थराद तक कई जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री जी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा और देश में डर व अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।

चुनावी माहौल में गुजरात दौरे का महत्व

प्रधानमंत्री जी का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे है। राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है और जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे है। गुजरात, जो भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है, वहां से पीएम मोदी ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए अपने संदेश को स्पष्ट किया।

वेस्ट एशिया के हालात पर चिंता

अपने भाषण में प्रधानमंत्री जी ने वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध और उससे पैदा हुए वैश्विक संकट का जिक्र किया। उन्होंने कहा की दुनिया के कई देश इस समय अशांति और संघर्ष से जूझ रहे है। युद्ध के कारण पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है, जिससे कई देशों में ईंधन संकट गहरा गया है।

पीएम मोदी जी ने कहा की ऐसे कठिन समय में भारत ने खुद को मजबूती से संभाला है। उन्होंने भरोसा दिलाया की देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है।

कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया की जब पूरी दुनिया संकट का सामना कर रही है, तब कांग्रेस देश के अंदर भय और भ्रम का माहौल बनाने में लगी हुई है। पीएम मोदी जी ने कहा की कांग्रेस के नेता जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है और झूठी अफवाहें फैला रहे है।

वाव-थराद में जनसभा का आयोजन

बनासकांठा जिले से अलग होकर बने वाव-थराद क्षेत्र में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा की पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा की सरकार का लक्ष्य हर क्षेत्र का समान विकास करना है, ताकि गांव और शहर के बीच का अंतर कम हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने में सरकार का साथ दें।

भारत की स्थिति मजबूत बताई

अपने भाषण में पीएम मोदी जी ने यह भी स्पष्ट किया की वैश्विक संकट के बावजूद भारत की स्थिति मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कहा की देश की अर्थव्यवस्था स्थिर है और सरकार हर परेशानी से निपटने के लिए सक्षम है।

उन्होंने कहा, “आज जब दुनिया के कई देश परेशान है, तब भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमने कठिन परिस्थितियों में भी अपने नागरिकों की जरूरतों का ध्यान रखा है।”

गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह संबोधन साफ तौर पर चुनावी रणनीति का हिस्सा नजर आया। उन्होंने जहां एक ओर वैश्विक मुद्दों पर अपनी बात रखी, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पर तीखे हमले कर राजनीतिक माहौल को गरमा दिया।https://avmtimes.in/big-revelation-in-delhi-expired-coca-cola-thums-up-sprite-was-being-sold-with-new-expiry-date-crime-branch-raid/

आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियां और तेज होंगी, और ऐसे में नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहने की संभावना है। जनता के सामने अब यह चुनौती है की वह तथ्यों और वादों के आधार पर सही निर्णय ले।https://www.youtube.com/@avmtimes