Raja Shivaji Teaser Release रितेश देशमुख बनेंगे छत्रपति शिवाजी महाराज Vidya Balan, Sanjay Dutt समेत बड़ी स्टार कास्ट

भारतीय सिनेमा में ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कहानियों की अपनी एक अलग ही पहचान रही है। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘राजा शिवाजी’ को लेकर सुर्खियों में है। यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब बताई जा रही है, जिसका हिस्सा वह कई सालों से होना चाहते थे। अब आखिरकार इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।

टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल

‘राजा शिवाजी’ का टीजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। टीजर में भव्य सेट, शानदार विजुअल्स और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक देखने को मिल रहा है। खास बात यह है की इस फिल्म का टीजर हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में जारी किया गया है, जिससे यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सके। टीजर में छत्रपति शिवाजी महाराज के संघर्ष, साहस और स्वराज के सपने की झलक साफ नजर आती है।

रितेश देशमुख निभाएंगे छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका

इस फिल्म में रितेश देशमुख पहली बार एक ऐतिहासिक किरदार निभाते नजर आएंगे। वह छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में दिखाई देंगे, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक और एक महान योद्धा थे। रितेश ने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की है, जिसका अंदाजा टीजर देखकर ही लगाया जा सकता है। उनके लुक और अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

दमदार स्टार कास्ट से सजी फिल्म

‘राजा शिवाजी’ सिर्फ रितेश देशमुख तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार भी नजर आने वाले है। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन, संजय दत्त और अभिषेक बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार शामिल है। इस शानदार स्टार कास्ट के चलते फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई है।

स्वराज के सपने की कहानी

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज के सपने और उसे पूरा करने के संघर्ष को दर्शाया जाएगा। यह कहानी केवल युद्ध और वीरता तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसमें उनके नेतृत्व, दूरदर्शिता और जनता के प्रति उनके समर्पण को भी दिखाया जाएगा। फिल्म का उद्देश्य नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ना और उन्हें प्रेरित करना है।

कब होगी फिल्म रिलीज?

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के टीजर के साथ ही इसकी संभावित रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। खास बात यह है की यह दिन महाराष्ट्र दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जिससे फिल्म की रिलीज को और भी खास महत्व मिल जाता है।

दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

टीजर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। फैंस रितेश देशमुख के इस नए अवतार को देखने के लिए काफी उत्साहित है। ऐतिहासिक फिल्मों के प्रति दर्शकों का झुकाव पहले से ही रहा है, और ‘राजा शिवाजी’ उसी कड़ी को आगे बढ़ाने वाली फिल्म साबित हो सकती है।https://avmtimes.in/pm-modis-thunderous-speech-in-gujarat-targeted-congress-and-said-the-opposition-is-spreading-fear-and-rumors-in-the-country/

‘राजा शिवाजी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावना और इतिहास का गौरव है। रितेश देशमुख का यह ड्रीम प्रोजेक्ट दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करता है। दमदार स्टार कास्ट, भव्य प्रस्तुति और प्रेरणादायक कहानी के साथ यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन सकती है। अब देखना यह होगा की रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।https://www.youtube.com/@avmtimes